सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धोनी बनेंगे CSK के CEO, टीम के नए कप्तान के लिए ये 2 नाम हैं धोनी के फेवरेट

 इन्डियन प्रीमियर लीग(IPL):आईपीएल के 15 वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के दौर से बाहर हो चुकी है। और लीग लगभग समाप्ति की ओर जिसके चलते अभी से ही धोनी के अगले सीजन की भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

            Image source-google
सूत्रों की मानें तो धोनी नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अब उन्हें मैनेजमेंट का हिस्सा बनाया जा सकता है। टीम मैनेजमेंट और धोनी का मानना है कि यह बदलाव के दौर का समय है। युवा खिलाड़ी जगह लेंगे और चेन्नई सुपर किंग्स के अगले सुपरस्टार बनेंगे।
 मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से ये कहा गया है कि धोनी CEO या ऐसे ही किसी बड़े पद पर अगले सीज़न से टीम का हिस्सा होंगे। माही अभी सीएसके के प्रमोटर कंपनी इंडिया सीमेंट्स में वाइस प्रेसिडेंट हैं। अब मैनेजमेंट चाहता है कि वो इसी स्तर पर टीम के साथ जुड़े रहें। उन्हें इस बात की पूरी छूट दी गई है कि वो इससे संबंधित निर्णय खुद लें। अगर वो चाहें तो आगामी सीजन में खेलते हुए टीम कप्तानी भी कर सकते हैं या फिर मैनेजमेंट में भी हिस्सा ले सकते हैं।
Image source-google

इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए किसे अगला कप्तान नियुक्त किया जाएगा इसका भी फैसला महेन्द्र सिंह धोनी करेंगे। उन्हें इसकी छूट दी जाएगी कि वो कोच और बाकी ऑफिशियल्स को नियुक्त करें। आपके बतादें कि अभी वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ हैं।

         Image source-google

तो इसलिए अभी से नए कप्तान को लेकर शुरू कर दी अभी से तैयारी:

चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट नए कैप्टन के चयन पर जल्दबाजी नहीं करना चाहता, क्योंकि इसका नुकसान टीम मैनेजमेंट देख चुकी है। IPL-15 शुरू होने से 2 दिन पहले धोनी ने ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाने का फैसला लिया था। आठ मैचों के बाद जडेजा ने कप्तानी फिर से धोनी को सौंप दी। टीम जडेजा की कप्तानी में 8 मैचों में से दो मैच ही जीतने में सफल हो पाई थी।

          image source-google

  ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं टीम के नए कप्तान के रुप में धोनी की पहले पसन्द: सूत्रों के हवाले से यह कहा जा रहा है कि मोईन अली और ऋतुराज गायकवाड़ में से कोई एक हो सकते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के अगले सीज़न से कप्तान। बताया जा रहा है कि जहां 34 साल के हो चुके मोईन अली के पास तजुर्बा है तो वहीं आने वाले समय में फ्यूचर कप्तान के तौर पर 25 साल के युवा ऋतु गायकवाड़ को अभी पहले मोईन अली के कप्तानी में सीखने के लिए टीम का उपकप्तान बनाया जाएगा और कुछ सीज़न बाद इन्हें कप्तान बना दिया जाएगा।

             Image source-google
अब तक आईपीएल में खेले गए 34 मैचों में 38.40 की औसत से ऋतुराज गायकवाड़ 1152 रन बनाए हैं। आईपीएल का यह सीजन बल्लेबाजी के लिहाज से काफी साधारण रहा है। लेकिन, ऋतुराज गायकवाड़ फॉर्म में वापस आ गए हैं और अब 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। जबकि मोईन अली अभी तक आईपीएल के खेले 43 मैचों में 21.50 की औसत से 817 रन बनाने के साथ ही 23 विकेट भी ले चुके हैं। वहीं, आईपीएल के 15 वें सीजन के 9 मैचों में 16.78 की औसत से 151 रन बनाने के साथ ही 7 विकेट भी लिए हैं।
               Image source-google

 चेन्नई सुपर किंग्स प्ले ऑफ से बाहर

4 बार की चैंपियन और 9 बार आईपीएल का फाइनल खेल चुकी चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। वह प्वाइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। आईपीएल के 15 वें सीज़न के खेले 13 मैचों में 4 मैच में जीत और 9 में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि अभी उसे दो मैच और खेलने हैं। लेकिन इससे कोई फर्क चेन्नई सुपर किंग्स को नहीं पड़ेगा।

आप क्या सोचते हैं CSK का अगला कप्तान किसे बनाना चाहिए;कॉमेंट करके बताएं।

दी गई जानकारी अच्छी लगी तो तुरंत शेयर करें।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव  ...

धाकड़ रिपोर्टर Harsh Rajput कैसे बन गए धर्मेन्द्र धाकड़? | कौन है यूट्यूबर Harsh Rajput? | हर्ष राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु , प्रेमिका, परिवार और अधिक

हर्ष राजपूत ( धर्मेंद्र धाकड़ ) जीवनी धर्मेंद्र धाकड़ नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर हर्ष राजपूत जिन्होंने आज अपने धाकड़ अंदाज में रिपोर्टिंग के अनोखे अंदाज के जरिए बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत समेत तमाम हिन्दी जानने और समझने वाले जगहों पर अपनी पहुंच बनाया है। उनका जन्म बिहार के ही एक जिला औरंगाबाद में जन्म हुआ था। हर्ष राजपूत को कोरोना में कटाक्ष और फनी पर आधारित रिपोर्टिंग करके समाज में लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करना शुरू किए थे। वैसे तो कई वीडियो उनके पॉपुलर हुए लेकिन मुखिया की पिटाई वाले एक वीडियो ने उन्हें बेहद लोकप्रिय कर दिया।    उस समय बिहार में पंचायत चुनाव भी चल रहे थे। ये वीडियो वैसे तो कॉमेडी के रूप में बनाया गया था लेकिन पहली बार देखने पर एक दम वास्तविक लगता है।  जिसके कारण भारत प्रमुख न्यूज़ चैनलों को फैक्ट चेक कर ये बताना पड़ा की ये कोई असली वीडियो नहीं बल्कि फनी विडियो है। ये कोई असली रिपोर्टर नहीं बल्कि लोगों को मनोरंजन के लिए तैयार किया गया था। इस वीडियो के बाद हर्ष राजपूत ने लोगों के लिए एक वीडियो बनाया जिसमें ये बताया गया कि कैसे वो धर्मेन्द्...

कौन है यूट्यूबर Nitish Rajput? | नीतीश राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु, प्रेमिका, परिवार और अधिक

                        Image source-twitter  नीतीश राजपूत एक YouTuber, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने टिकटॉक पर अपने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। टिकटॉक पर नीतीश राजपूत के वीडियो प्रेरक और ज्ञानवर्धक होते थे, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। लेकिन टिकटॉक अब भारत में बैन हो गया है। अब नीतीश अपने वीडियो यूट्यूब पर शेयर करते हैं। नीतीश राजपूत जीवनी  नीतीश ने टिकटॉक वर्सेज यूट्यूब विषय पर एक वीडियो बनाया था जो काफी चर्चा में रहा था और इस वजह से नीतीश को काफी पहचान भी मिली थी।  यूट्यूब पर नीतीश के और भी वीडियो हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं।  नीतीश राजपूत ने शिक्षा व्यवस्था पर एक वीडियो बनाया था जो काफी वायरल हुआ था और खूब सुर्खियां बटोर रहा था।   नीतीश राजपूत का बचपन   और सपने  बाकी बच्चों की तरह नीतीश राजपूत बचपन में एक बेहद साधारण से बच्चे हुआ करते थे।  पढ़ने-लिखने की नौकरी पाने वालों में से एक नीतीश कुमार राजपूत में बचपन से ही कुछ बड़ा क...